Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पत्‍नी बिना बताए घर छोड़कर गई तो पति ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस रह गई हैरान

बलरामपुर। अगर किसी शख्‍स की पत्‍नी घर से बिना बताए चली जाए, तो वह क्‍या करेगा? ऐसे में पहले तो वह रिश्‍तेदारों से पूछेगा और तब भी कोई जानकारी नहीं मिलती है, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा। लेकिन छत्‍तीसगढ़ में पत्‍नी के घर से बिना बताए जाने पर एक शख्‍स ने ऐसा कदम उठाया कि पुलिसवालों के पसीने छूट गए, वहीं कुछ लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया।

बिना बताए पत्‍नी के घर से जाने से ये शख्‍स इतना परेशान हो गया कि बिजली के खंभे पर चढ़ गया। मामला छत्‍तीसढ़ के बलरामपुर का है। यहां एक शख्‍स बिजली के खंभे पर चढ़ गया। लोगों ने उसे वहां देखा तो वे घबरा गए, क्‍योंकि अगर शख्‍स गिरता तो उसकी मौत हो सकती थी। ऐसे में लोगों ने इस शख्‍स को बहुत समझाने की कोशिश की। लोगों ने कहा कि वह पत्‍नी को ढूंढ कर ले आएंगे। लेकिन इस शख्‍स ने किसी की नहीं सुनी। ऐसे में लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस तत्‍काल मौके पर पहुंची और इस शख्‍स को नीचे उतारने की कोशिश करने में जुट गई।

बता दें कि यह घटना गुरुवार (4 मार्च) की है। पुलिस ने बताया कि वह शख्‍स शराब के नशे में था। उसकी पत्‍नी उसे बिना बताए ही कहीं चली गई थी, इस बात से वह काफी परेशान था। इसलिए वह बिजली के खंभे पर चढ़ गया। पुलिस को इस शख्‍स को नीचे उतारने के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। इस बीच शख्‍स को कभी गुस्‍से और कभी प्‍यार से समझाया गया। आखिरकार काफी देर के बाद शख्‍स समझा और नीचे उतरा। इस शख्‍स को नीचे उतारने के लिए काफी कोशिशों के बाद उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। इस दौरान पुलिस को खासी मशक्‍कत करनी पड़ी। क्रैन की सहायता भी ली गई।

पुलिस इस शख्‍स को खंभे से उतारने के बाद सीधा पुलिस स्‍टेशन ले गई। यहां उसने अपनी पूरी दास्‍तां बताई। ऐसे में पुलिस ने इस शख्‍स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और उसे घर भेज दिया। साथ ही आश्‍वासन दिया कि उसकी पत्‍नी को ढूंढने में मदद करेगी। इस पूरी घटनाक्रम को देखकर लोगों को फिल्‍म ‘शोले’ का वो सीन याद आ गया, जिसमें धर्मेंद्र पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी शादी बंसती से कराने के लिए मौसी जी को राजी करता है। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि खंभे पर चढ़नेवाले शख्‍स की पत्‍नी घर लौटी है या नहीं।