Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा ने असम में शुरुआती 2 चरणों के लिए तय किए उम्मीदवार, आज जारी हो सकती है लिस्ट

नई दिल्ली। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार शाम असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती दो चरणों की खातिर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए। 27 मार्च और एक अप्रैल को होने वाले चुनावों में 86 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। भाजपा के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बताया कि असम में शुरुआती दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया है। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद इन उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी गई है। अब पार्टी इन उम्मीदवारों का एलान करेगी।

उम्मीद है कि शुक्रवार शाम तक सूची जारी कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों-अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा पार्टी के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी बैठक में मौजूद थे। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्य के प्रभारी बैजयंत पांडा और असम के चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर ने भी बैठक में भाग लिया।

असम में सीट बंटवारे का हो सकता है जल्द ऐलान

असम में असम में बीजेपी गठबंधन के अन्य दलों के साथ सीटों के बंटवारे पर सहमति को लेकर जल्द ऐलान किया जा सकता है। इसको लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है।

बता दें कि 2016 के चुनाव में बीजेपी 84 सीटों पर लड़ी थी और उसमें 60 सीटें जीती थी, जबकि 2011 के चुनाव में उसके पास महज 5 सीटें थीं। असम गण परिषद ने 24 में से 14 सीटें जीती थी, जबकि यूपीपीएल चार सीटों में से एक भी नहीं जीत पाई थी। इस बार भाजपा के गठबंधन से अलग हुई बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने तब 16 में से 12 सीटें जीती थीं। हालांकि इस बार वह कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।