Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर नगर निगम का काम देश में पहले नंबर पर

इंदौर। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी नगर निगम प्रदर्शन सूचकांक में इंदौर नगर निगम का काम देश में पहले नंबर पर है, इस सूची में भोपाल तीसरे नंबर पर है। वहीं सरल जीवन सूचकांक में इंदौर रहने लायक शहरों की सूची में 9वें नंबर पर है, पिछले वर्ष इंदौर इसमें 8वें नंबर पर था। मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने इस सूची की घोषणा से पहले इंदौर की जमकर तारीफ की और यहां सूखे नाले में हुए क्रिकेट, दंगल और शादी समारोह के बारे में बताया। इस दौरान इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, संभाग आयुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा सहित कई अफसर एसआइसीटीएसल आफिस परिसर के स्मार्ट सिटी कंट्रोल कमांड सेंटर से इस कार्यक्रम में लाइव जुड़े हुए थे

देश में स्वच्छता में लगातार नंबर वन रहने के बाद अब इंदौर नगर निगम का काम देश में पहले स्थान पर आ गया है। इसी के साथ यह 10 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में सरल जीवन सूचकांक में 9वें नंबर पर है, इस सूची में बेंगलुरु पहले नंबर पर है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर पिछले 4 साल से स्वच्छता में नंबर वन पर आ रहा है इसके पीछे शहर के जनता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी हैं। सीएम के सपनों का शहर को हमेशा आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं। इंदौर नगर निगम में कार्बन पेट से आय अर्जित की है और निगम जनकल्याणकारी भागीदारी से भी कई योजनाओं को साकार कर रहा है।

मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने बताया इंदौर क्यों हमेशा रहता है नंबर वन

मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने कहा कि इंदौर में जब 3आर कॉन्फ्रेंस हुई थी उस समय जापान के एक मंत्री आए थे, मैंने उनसे पूछा था कि आपने 1 दिन पहले आकर इंदौर में क्या देखा। वो बोले मै इंदौर में कचरा खोजने के लिए घूमा। मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि यह इंदौर के इकोसिस्टम में है, इसलिये हमेशा से नंबर वन होता है। इसके लिए इंदौर शहर को बधाई जब लोग मुझसे पूछते हैं कि इंदौर ही नंबर वन क्यों आता है। तो मैंने कहा कि इसके लिए एक अच्छा सीएम चाहिए, एक अच्छा मेयर, कमिश्नर और एक अच्छा जनप्रतिनिधि तभी व शहर नंबर वन बनता है। इंदौर में यह सब चीजें हैं इसलिए लोग नंबर बनता आ रहा है।