Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हरिद्वार कुंभ में इस दिन होगा पहला शाही स्नान, जानें चार शाही स्नान की तारीखें

Haridwar Kumbh 2021 Shahi Snan: देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेले का प्रारंभ हो गया है। हरिद्वार कुंभ के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रबंध किया है। देशभर से लोग पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। कुंभ मेले में सबसे बड़े आर्कषण का केंद्र शाही स्नान होते हैं। इसमें देश दुनिया के लोग अखाड़ों के साधुओं के साथ और उसके बाद स्नान करते हैं। शाही स्नान के लिए निकलने वाले अखाड़ों की यात्रा भव्य और आकर्षक होती है, जो भारत के समृद्धि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की झलक पूरे विश्व के समक्ष पेश करती है। ललाट पर त्रिपुंड, शरीर में भस्म लगाए नागा साधुओं का हठ योग हो या फिर साधना, विद्वानों के प्रवचन, अखांड़ों के लंगर, अध्यात्म और धर्म पर चर्चा आदि सबकुछ कुंभ में देखने को मिलता है। जागरण अध्यात्म में आज जानते हैं कि हरिद्वार कुंभ के शाही स्नान किस तारीख को होंगे।

हरिद्वार कुंभ 2021 के शाही स्नान

1. पहला शाही स्नान

हरिद्वार कुंभ का पहला शाही स्नान 11 मार्च दिन गुरुवार को होगा। यह दिन बड़ा ही विशेष है क्योंकि इस दिन महाशिवरात्रि है। इस विभिन्न अखाड़ों के साधु और संन्यासी अपने तय कार्यक्रम के तहत गंगा स्नान करेंगे।

2. दूसरा शाही स्नान

हरिद्वार कुंभ का दूसरा शाही स्नान 12 अप्रैल दिन सोमवार को है। यह दिन भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन सोमवती अमावस्या है। अमावस्या के दिन तो वैसे भी स्नान और दान आदि करने का बड़ा पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन लोग विशेष तौर पर पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और अपने पितरों का तर्पण करते हैं। पितरों की तृप्ति के लिए पिंडदान आदि किया जाता है।

3. तीसरा मुख्य शाही स्नान

हरिद्वार कुंभ का तीसरा शाही स्नान 14 अप्रैल दिन बुधवार को है। इस दिन मेष संक्रांति है। इस दिन भी देश दुनिया से आए हुए साधु संत पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

4. चौथा शाही स्नान

हरिद्वार कुंभ का चौथा और अंतिम शाही स्नान 27 अप्रैल दिन मंगलवार को होगा। इस दिन बैसाख पूर्णिमा है।