Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एक बार फिर बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत, बताई सर्जरी की जरूरत

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक बार फिर से बिग बी की तबीयत बिगड़ गई है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने ब्लॉग और ट्विटर पर पोस्ट लिखकर अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत है।

अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग में एक लाइन लिखकर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘मेडिकल कंडीशन…सर्जरी…कुछ नहीं लिख सकता।’ अमिताभ बच्चन का यह ब्लॉग अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अपने ट्वीट में भी अमिताभ बच्चन ने तबीयत के बारे में इशारा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। कुछ काटने पर सुधरने वाला है। जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे।’

वहीं अमिताभ बच्चन की खराब तबीयत के बारे में जानकारी मिलते ही फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे किए हैं। बीते दिनों बिग बी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी

वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रेंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी कई फिल्मों लेकर सुर्खियों में हैं। इस साल अमिताभ की दो फिल्मों झुंड और चेहरे की रिलीज डेट घोषित कर दी गई हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। अभी ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट घोषित होना बाकी है, जिसे अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। अमिताभ ने ट्वीट किया- चेहरे, झुंड, ब्रह्मास्त्र हैं कुछ आने वाले पल। जल्द शुरू होंगे कुछ और, फूटेंगे नारियल। दरअसल, इस ट्वीट के जरिए बिग बी ने अपनी कुछ और फिल्मों के शुरू होने के संकेत दिए हैं।

अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में अमिताभ पहली बार इमरान हाशमी के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। यह मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है, जिसे रूमी जाफरी ने निर्देशित किया है। झुंड का निर्देशन सैराट फेम नागराज मंजुले ने किया है। यह एक स्पोर्ट्स फिल्म है। झुंड 18 जून को रिलीज हो रही है। वहीं, ब्रह्मास्त्र एक मेगा बजट फिल्म है, जिसमें अमिताभ पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। यह माइथोलॉजिकल सुपर हीरो फिल्म है। करण जौहर निर्मित ब्रह्मास्त्र एक ट्रिलॉजी है।