Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लखनऊ के बटलर पैलेस कॉलोनी में मचा पानी का हाहाकार, लोकनिर्माण विभाग की लापरवाही लोगों के लिए बनी मुसीबत

लखनऊ। वीआईपी कॉलोनी बटलर पैलेस में भी समस्याओं से अफसर और उनके परिवार के लोग परेशान हैं। कॉलोनी के टॉवर नंबर वन में शनिवार सुबह पेयजल आपूर्ति ठप हो गई और हाहाकार मच गया लेकिन यहां रखरखाव देखने वाले लोकनिर्माण विभाग के अभियंता सोते रहे हैं। यह कॉलोनी कुछ समय पहले ही बनाई गई है लेकिन दरवाजे तक जवाब देने लगे हैं। शनिवार को पानी संकट के कारण लोग बाल्टियां लेकर जाते दिखे और पानी भरकर ऊपर ले गए। ऊपर टंकी के पास न जाने किसी कर्मचारी ने पाइप में बोरी डाल दी थी और इसके बाद सुबह पानी नहीं आया। 48 फ्लैट वाली इस कॉलोनी में अधिकारी, जज भी रहते हैं।

करीब चार घंटे बाद ही पानी आने के बाद ही लोगों को राहत मिली, लेकिन कई दिनों से पानी में भारी मात्रा में बालू भी आ रही है। यहां कई बार पानी का संकट हो चुका है और मरम्मत

राज्य संपत्ति विभाग की इस कॉलोनी में रखरखाव देखने वाले लोकनिर्माण विभाग की तरफ से कोई ऐसा इंतजाम नहीं किया गया है कि कोई शिकायत दर्ज करा सके। शिकायत दर्ज कराना है तो घूमकर पुरानी बटलर पैलेस कॉलोनी में ही जाना होगा। जबकि कॉलोनी परिसर में ही शिकायती कक्ष होना चाहिए।

दो हजार रखरखाव का चार्ज

लोक निर्माण विभाग दो हजार रुपये रखरखाव का चार्ज हर माह लेता है लेकिन सुविधाओं का अभाव है। अगर सीवर लाइन चोक हो गई तो यहां के निवासी जलकल विभाग की मदद ली जाएगी।