Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

यूपी में रोडवेज बस चलाने को 17 महिलाएं तैयार, प‍िंंक बस के ल‍िए अगले हफ्ते से शुरू होगी ट्रेनिंग

लखनऊ। परिवहन निगम को पिंक बसों के लिए 17 महिला चालक मिल गई हैं। इनकी ड्राइविंग ट्रेनिंग मार्च के प्रथम हफ्ते से शुरू हो जाएगी। कानपुर स्थित कार्यशाला में महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले इन्हेंं एलएमवी चलाया जाना सिखाया जाएगा। इसके बाद उन्हें रोडवेज बस चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। समस्त औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अरसे से पिंक बसों के लिए महिला चालकों की तलाश रहे रोडवेज प्रबंधन के लिए पूरी कर ली है। कौशल विकास मिशन और रोडवेज प्रबंधन के समग्र प्रयास से 17 महिला चालकों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद उनके प्रशिक्षण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

रोडवेज की कानपुर स्थित कार्यशाला में सीखेंगी दक्षता

पूरे प्रशिक्षण की समयावधि सालभर की होगी। पहले एलएमवी चलाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। उसके बाद बसों की कमान महिला चालकों को धीरे-धीरे दी जाएगी। प्रशिक्षित होने के बाद पहले उन्हें निगम की कार्यशालाओं में गाडिय़ों की शिफ्टिंग यानी डक ड्यूटी में लगाया जाएगा। पूरी तरह प्रशिक्षित होने के बाद उन्हेंं पहले सहवर्ती चालक के रूप में छोटे रूटों पर उन्हें चलाया जाएगा। उसके बाद अन्य रूटों पर बसों का संचालन कराया जाएगा। पूरी तरह दक्ष हो जाने के बाद उन्हें रोडवेज पिंक बसों की कमान सौंपी जाएगी।

रोडवेज डीएल बनवाएगा

रोडवेज कार्यशालाओं में उनका हाथ साफ होने के बाद इनकी दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद परिवहन निगम प्रशासन इनके ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएगा, जिससे इन्हेंं डीएल के लिए न भटकना पड़े। एक प्रोफेशनल चालक की तरह इनके हाथों में बसों की स्टेयरिंग होगी।

महिला सशक्तीकरण को लेकर कौशल विकास मिशन के सहयोग से 17 महिलाओं का पहला बैच तैयार हो गया है। मार्च के प्रथम हफ्ते से कानपुर स्थित कार्यशाला में इनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। प्रशिक्षण निश्शुल्क होगा। औपचारिकताएं हो गई हैं। इनका टे्निंग शेडयूल बन रहा है।    -धीरज साहू, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम