Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पुडुचेरी में उप राज्यपाल के सलाहकार होंगे वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी माहेश्वरी और वरिष्ठ आइएएस अधिकारी चंद्रमौली

नई दिल्ली। सीआरपीएफ के रिटायर हो रहे महानिदेशक एपी माहेश्वरी और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव सी चंद्रमौली को पुडुचेरी के उप राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिया। गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

किरण बेदी को हटाए जाने के बाद तेलंगाना की राज्यपाल को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी के उप राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले तत्कालीन उप राज्यपाल किरण बेदी को राष्ट्रपति ने उनके पद से हटा दिया था।

माहेश्वरी 28 फरवरी को सीआरपीएफ के महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त होंगे

माहेश्वरी 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आइपीएस अधिकारी हैं। वे 28 फरवरी को सीआरपीएफ के महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। चंद्रमौली 1985 बैच के तमिलनाडु कैडर के आइएएस अधिकारी हैं। वे पिछले साल सितंबर में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे

प्रशासनिक अड़चनों को लेकर मुख्यमंत्री नारायणसामी और किरण बेदी में विवाद चल रहा था

ज्ञात हो कि प्रशासनिक अड़चनों को लेकर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और किरण बेदी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने पिछले दिनों नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। उन्‍होंने राष्ट्रपति से मिलकर लेफ्टिनेंट गर्वनर किरण बेदी को वापस बुलाने की याचिका सौंपी थी।