Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल किया जारी, करें चेक

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके अनुसार HSC यानी कि कक्षा 12 वीं और SSC यानी कि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं अप्रैल-मई 2021 में आयोजित की जाएंगी। इनमें कक्षा 10 वीं की परीक्षाएं 29 अप्रैल से 20 मई तक आयोजित की जाएंगी। वहीं कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं 23 अप्रैल से 21 मई तक होंगी। बोर्ड ने यह डेटशीट आधिकारिक पोर्टल https://mahahsscboard.in/ पर जारी किया है। ऐसे में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।