Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रविदास जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है,‘‘गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकमनाएं देता हूँ। गुरु रविदास एक महान संत और धार्मिक सुधारक थे, जिन्होंने अपना जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।”

राष्ट्रपति ने आगे कहा कहा कि गुरु रविदास जी ने मानव जाति को समता और न्याय तथा शांति और सौहार्द का संदेश दिया। वह आजीवन सामाजिक सामंजस्य और बंधुत्व के प्रसार के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने कहा, ‘‘आइए इन महान संत की जयंती पर, हम सब उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए मानवता के हित में, सामाजिक ताने-बाने और बंधुत्व को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।”