Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा का युवा जोड़ो संकल्प अभियान, 100 से अधिक युवाओं ने थामा दामन

साम्बा  : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा जोड़ो संकल्प अभियान के तहत विजयपुर के एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक युवाओं ने भाजपा युवा मोर्चा का दामन थामा। जिला प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेशध्यक्ष युवा मोर्चा अरुण देव सिंह, पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, डी.डी.सी. चेयरमैन कैश्व दत्त और जिला प्रधान अमर सिंह मौजूद थे। इस मौके पर युवा मोर्चा टीम ने नए युवाओं का पार्टी में हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें बेहतर प्रेरित किया।

प्रदेशध्यक्ष अरुण देव सिंह ने कहा कि यह बहुत ही गर्व करने वाला पल है कि युवा मोर्चा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में काम करके लोगों की मदद कर रहा है। वहीं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि युवाओं का राजनीति में उत्साह देखने से पता चलता है कि व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम को पूरी तरह से पंसद कर रहे हैं। इस मौके पर डी.डी.सी. सदस्य सर्बजीत सिंह जोहल, शिल्पा दुबे, हरि ओम शर्मा, जयराम शर्मा, शशिपाल वैद, अंकूश जम्वाल, मोहन लाल, चेयरमैन विजयपुर दीपक कुमार आदि मौजूद थे।