Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कनाडा में भारतीय असुरक्षित, खालिस्तानी समर्थकों द्वारा बनाया जा रहा निशाना; जानें क्या है पूरा मामला

ओटावा। कनाडा में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत सर्तक हो गया है। नए कृषि कानूनों के समर्थन करने वाले भारतीय समुदाय के कुछ सदस्यों को धमकियां मिल रही है। इस संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह मुद्दा कनाडाई अधिकारियों के समक्ष भी उठाया। उधर, आज कनाडा में भारतीय मूल के कुछ लोगों ने अपनी सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ लोग एनडपी सांसद जगमीत सिंह के कार्यालय के बाहर विरोध -प्रदर्शन करते हुए नजर आए। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में चल रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन के चलते उन्हें खालिस्तान समर्थकों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

बता दें कि कनाडा में भी कृषि कानूनों के प्रति लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कृषि कानूनों के समर्थन में तिरंगा रैली निकालने पर कनाडा में भारतीय समुदाय के कुछ सदस्यों को धमकियां मिलने संबंधी रिपोर्टों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने भी अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि कनाडा में भारतीय समुदाय के कुछ सदस्यों को धमकियां मिलने और डराने संबंधित रिपोर्ट सामने आई हैं। ये धमकियां कनाडा में कुछ तत्वों की तरफ से आई हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिकों को ऐसी किसी भी घटना की रिपोर्ट स्थानीय कनाडाई पुलिस को करने की सलाह दी गई है। साथ ही इसके बारे में तत्काल ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग और भारतीय कांसुलेट को भी सूचना देने के लिए कहा गया है।