Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उच्च स्तरीय समिति ग्वालियर-चंबल चिटफंड कंपनियों के मामलों की जांच करेगी शिवराज सरकार

भोपाल,। मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल चिटफंड कंपनियों के मामलों की जांच उच्च स्तरीय समिति करेगी। आज सहाकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने बताया कि ग्वालियर और चंबल अंचल में चिटफंड कंपनियों द्वारा गड़बड़ियों के मामलों की जांच उच्च स्तरीय समिति द्वारा कराई जाएगी और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में लोगों को चूना लगाने वाली चिटफंड कंपनियों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच दल का गठन किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविन्द सिंह द्वारा ग्वालियर में सहकारी सोसाइटी के माध्यम से चिटफंड कंपनियों का अवैध कारोबार होने के बारे में विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान उठाए गये सवाल का जवाब देते हुए भदौरिया ने यह जानकारी दी।

आगे उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग के चार जिलों भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर एवं दतिया के लिए बात कर रहे हैं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि गुना, शिवपुरी एवं अशोकनगर ऐसे पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में जितने भी इस प्रकार की सोसाइटी हैं, उन सभी की उच्च स्तरीय जांच करवा लेते हैं और जो भी इसमें लिप्त होगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

भदौरिया ने कहा कि हालांकि, कई बार बहु राज्यीय सोसाइटियों पर कार्रवाई करते समय दिक्कत आती है, क्योंकि वे राज्य के क्षेत्राधिकार में न आकर केन्द्र सरकार के अधिकार में आती हैं, लेकिन पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में जो भी गड़बडियां होंगी, इसकी समय पर जांच कराकर उन पर कार्रवाई करेंगे।

इसके बाद कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि पूरे प्रदेश में ही चिटफंड चल रहा है। जबलपुर में 15 दिन पहले एक चिटफंड कंपनी लोगों के करोड़ों रुपये लेकर भाग गई है। ऐसे में पूरे प्रदेश में एक आदेश देना चाहिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि जिनकी सूचना होगी, उनकी जांच करा लेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक पी. सी. शर्मा, हिना कावरे, आरिफ मसूद औरनारायण सिंह पट्टा ने कहा है कि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में चिट फंड कंपनियों ने करोड़ों लोगों को ठगा है। ऐसे में यह जांच बहुत महत्वपूर्ण है।