Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पहली बार अंडमान और निकोबार दौरे पर राष्ट्रपति कोविंद, पोर्ट ब्लेयर पहुंचने पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(Ram Nath Kovind) आज अपने पहले अंडमान और निकोबार दौरे पर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पोर्ट ब्लेयर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह भारत के राष्ट्रपति के रूप में केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की उनकी पहली यात्रा है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद(Ram Nath Kovind) आज से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह(Andaman and Nicobar Islands) के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति कोविंद के अगले चार दिनों तक अंडमान और निकोबार के प्रवास पर रहने की उम्मीद है। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, 26 फरवरी से 1 मार्च, 2021 तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा करेंगे। उनकी यात्रा के विवरण को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया स्टेडियम का उद्घाटन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोटेरा स्टेडियम को तोड़कर बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। इसका नया नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भी देश में खेल स्टेडियम हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा, ‘वर्ष 2018 के नवंबर में जब मैं ऑस्ट्रेलिया गया तब मुझे पता चला कि दुनिया का सबसे बड़ा ग्राउंड मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड है। आज भारत के लिए गर्व का पल है जब मोटेरा का 1 लाख 32 हजार सीटर स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।’

राष्ट्रपति ने यहां कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव अहमदाबाद शहर को स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्टर की दृष्टि से पूरे विश्व में एक नई पहचान दिलाएगा।’ राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘मुझे बताया गया है कि यह स्टेडियम विश्व में सबसे बड़ा होने के साथ-साथ सुविधाओं की दृष्टि से भी सर्वश्रेष्ठ है। इस अत्याधुनिक और भव्य स्टेडियम की परिकल्पना व निर्माण-योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तभी पूरी कर ली गई थी जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे।’

राष्ट्रपति ने इस मौके पर स्टेडियम में खेल परिसर के निर्माण कार्य की शुरुआत के समारोह में भी भाग लिया। इसका नाम सरदार पटेल खेल परिसर होगा और इसमें फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, मुक्केबाजी जैसे खेलों की सुविधाएं होंगी।