Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रातों-रात पलटी इस House Wife की किस्मत, बनी Crorepati

चंडीगढ़: अमृतसर की रहने वाली एक घरेलू गृहिणी द्वारा खरीदी गई पंजाब सरकार की 100 रुपए की लॉटरी टिकट ने उसकी किस्मत बदल दी है। रेनू चौहान ने पंजाब स्टेट डियर 100+ लॉटरी का एक करोड़ रुपए का पहला इनाम जीता है। हर महीने निकलने वाली लॉटरी की ख़ुशनसीब विजेता रेनू ने आज यहां पंजाब राज्य लॉटरीज़ विभाग के अधिकारियों के पास टिकट और अन्य ज़रुरी दस्तावेज़ जमा करवा दिए हैं।

पहला इनाम जीतने के बाद बहुत खुश नजऱ आ रही रेनू ने कहा कि यह इनाम उसके मध्यवर्गीय परिवार के लिए वित्तीय राहत देने वाला है। उन्होंने कहा कि उसका पति अमृतसर में कपड़े की दुकान चलाता है और यह इनामी राशि उनकी जि़ंदगी को आर्थिक पक्ष से और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।

पंजाब राज्य लॉटरीज़ विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब स्टेट डियर 100+ लॉटरी का ड्रा 11 फरवरी, 2021 को निकाला गया था और पहला इनाम टिकट नं. डी-12228 पर निकला था। उन्होंने बताया कि रेनू ने इनामी राशि के लिए आज दस्तावेज़ जमा करवा दिए हैं और जल्द ही इनामी राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी।