Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ajay Devgn ने एनिवर्सरी पर काजोल दिया खास तोहफा, वाइन की बोलत पर शादी से जुड़ी इस चीज को कराया दर्ज

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप जोड़ियों में से एक है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। जहां काजोल असल जिंदगी में काफी चुलबुली हैं वहीं अजय बेहद ही शांत और गंभीर स्वभाव के हैं। दोनों की लव स्टोरी की चर्चा आज भी फिल्मी गलियारों में खूब होती है। आज यानी 24 फरवरी को अजय और काजोल की शादी को पूरे 22 साल हो गए हैं। आज दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी है। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म ‘हलचल’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए अजय देवगन ने काजोल को खास अंदाज में विश किया है

दरअसल, अजय देवगन ने एनिवर्सरी पर रेड वाइन की बोतल पर अपनी और काजोल की फोटो प्रिंट कराई है। इसके साथ ही लिखवाया है, ‘साल 1999 से दोनों साथ में हैं, यह स्पेशल एडिशन है।’ अजय ने इस वाइन बोतल की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर पर कमेंट कर फैंस दोनों को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वहीं अबतक इस फोटो को दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

आपको बता दें कि साल 1995 में फिल्म ‘हलचल’ में आई थी। इस फिल्म के सेट पर मिलने के बाद अजय देवगन और काजोल की अच्छी दोस्ती हो गई थी। और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1999 में इन दोनों ने शादी की थी। आज अजय देवगन और काजोल की शादी को 22 पूरे हो चुके हैं।

बता दें कि काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट और खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके फैंस को भी उनकी इन तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है।