Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मथुरा में BJP पर जमकर बरसी प्रियंका, बोलीं- मोदी अहंकारी ही नहीं, कायर PM भी हैं

मथुरा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मथुरा जनपद में आयोजित जनसभा में केंद्र सरकार पर तीन नए कृषि कानूनों, विनिवेश नीति, डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री न केवल अहंकारी हैं बल्कि कायर भी हैं। उन्होंने जिला कांग्रेस इकाई द्वारा सौंख रोड पर पालीखेड़ा गांव के मैदान पर आयोजित जनसभा में कृषि कानूनों का विरोध करते हुए, किसानों को आश्वस्त करने का प्रयास किया। प्रियंका ने कहा कि जब तक किसान इन काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे तब तक कांग्रेस और वह स्वयं भी उनका समर्थन करेंगी, उनके साथ लड़ाई लड़ेंगी।

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ईंधन के बढ़ते दामों का ठीकरा पिछली सरकारों पर फोड़ रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार के कुप्रबंधन के चलते ही ईंधन के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस के आसमान छूते दामों से जनता परेशान है और इसके चलते किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। गांधी ने कहा कि भाजपा पूछती है कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में क्या किया? तो मैं बता दूं कि जिन सरकारी कंपनियों को आज बेचा जा रहा है, उन्हें कांग्रेस के शासनकाल में ही स्थापित किया गया था। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी व उनकी सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि भगवान कृष्ण उनका भी अहंकार तोड़ेंगे।