Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गैर-जमानती वारंट के बावजूद नहीं पकड़े जाते कुछ सुविधा प्राप्त लोग : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में एक कारोबारी के अपहरण और जेल में उस पर हमले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व सांसद अतीक अहमद के पुत्र मुहम्मद उमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि देश में कुछ ऐसे सुविधा प्राप्त लोग भी हैं जिन्हें गैर जमानती वारंट के बावजूद पुलिस पकड़ने में असमर्थ है।

जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की पीठ ने उमर की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के सात दिसंबर, 2020 के आदेश को चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट ने भी उसे अग्रिम जमानत प्रदान करने से इन्कार कर दिया था। शीर्ष अदालत ने कहा, ऐसा लगता है कि आरोपित के खिलाफ पुलिस (सीबीआइ) कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस उमर के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट को क्रियान्वित करने में सक्षम नहीं है।

बता दें कि कारोबारी मोहित जायसवाल ने 28 दिसंबर, 2018 को एक एफआइआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका लखनऊ से अपहरण किया गया था और उसके बाद उन्हें जेल ले जाया गया था। वहां जेल में बंद अतीक अहमद, उनके पुत्र उमर और उनके अन्य सहयोगियों ने उन पर हमला किया था। इसके बाद मोहित को अपना कारोबार उनके नाम स्थानांतरित करने के लिए मजबूत किया गया था।