Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कैंसर से जूझ रही हैं राखी सावंत की मां, एक्ट्रेस ने ये फोटो शेयर कर लिखा- ‘प्रार्थना करिए वो जल्दी ठीक हो जाएं’

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस’ फेम और टीवी की फेमस एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का फेमस चेहरा हैं। हाल ही में राखी ‘बिग बॉस 14’ में नज़र आई थीं, जहां उन्होंने अपने बेमिसाल एंटरटेनमेंट से सबका दिल जीत लिया। राखी को ‘बिग बॉस’ की बेस्ट एंटरटेनर का खिताब दिया गया है। शो में रहने के दौरान जहां एक तरफ राखी ने सबको खूब हंसाया तो वहीं ‘बिग बॉस 14’ के दौरान ही लोगों को ये भी पता चला कि एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ में कई मुश्किलों से जूझ रही हैं।

राखी अपनी शादीशुदा ज़िंदगी को लेकर परेशान तो हैं ही साथ ही उनकी मां कैंसर से जूझ रही हैं। राखी जब बिग बॉस हाउस में थीं उस दौरान उनके भाई राकेश ने बताया था कि उनकी मां आईसीयू में हैं। घर में रहने के दौरान भी राखी की एक बार उनकी मां से वीडियो कॉल पर बात करवाई गई थी तब भी वो हॉस्पिटल में ही नज़र आ रही थीं।

अब घर वापस आकर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर मां की एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वो उनकी मां के लिए दुआ करें। राखी ने मां की जो फोटो शेयर की है उसमें वो काफी बीमार दिख रही हैं, और उनके सिर पर बाल भी नज़र नहीं आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कृपया मेरी मां के लिए दुआ करें वो कैंसर ट्रीटमेंट से गुज़र रही हैं’। राखी की फोटो पर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम जस्लीन मथारु ने कमेंट किया और उनकी मां के जल्दी ठीक होने की दुआ की है। वहीं बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट जान कुमार सानू ने राखी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘आंटी जल्दी ठीक हो जाएंगी राखी’।

आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में राखी बतौर चैलेंजर आई थीं। सबको पीछे छोड़ते हुए और दर्शकों के दिल जीतते हुए राखी ने टॉप 5 में अपनी जगह पक्की लेकिन फिनाले में 14 लाख रुपए लेकर बाहर हो गईं। हालांकि राखी ने कहा कि ये 14 लाख रुपए लेने का उन्हें कोई अफसोस नहीं है क्योंकि उन्हें पता था कि वो नहीं जीतेंगी और उन्हें इस वक्त मां के लिए इलाज के लिए पैसों के बहुत ज़रूरत है।