Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कपिल शर्मा को हुई है ये इंजरी, इस वजह से लेना पड़ा व्हीलचेयर का सहारा

नई दिल्ली। फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा को सोमवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। एयरपोर्ट से निकलते हुए कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे और एक शख्स उन्हें बाहर ले जा रहा था। कपिल का ये वीडियो सामने आते ही फैंस को चिंता हो गई कि कपिल को क्या हो गया? कॉमेडियन की चोट को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इन कयासों के बीच कपिल ने ख़ुद ये बता दिया है कि उन्हें कहां और कैसे चोट लगी है।

स्पॉटब्वॉय से बातचीत में कपिल ने बताया, ‘मैं ठीक हूं… बस जिम में थोड़ी बैक इंजरी हो गई। कुछ दिन में ठीक हो जाऊंगा। आपकी फिक्र के लिए शुक्रिया’। आपको बता दें कि कपिल को इस हालत में देखकर जहां एक तरफ फैंस उनकी चिंता कर रहे हैं, और उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। तो वहीं इसी वीडियो की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

दरअसल, सबको प्यार और इज्ज़त देने वाले कपिल एयरपोर्ट से निकलते हुए अचानक भड़क गए और फोटोग्राफर्स को गाली दे डाली। हुआ यूं कि कपिल को इस हालत में देख पैपराज़ी उनकी फोटो क्लिक करने आगे भागे। कपिल को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई, उन्होंने पहले तो फोटोग्राफर्स को फटकार लगाई और कहा ‘भागो यहां से तुम लोग’।

उसके बाद कपिल बोले, ‘ओए, हटो पीछे सारे तुम लोग। तुम लोग बदतमीजी करते हो। उल्लू के पट्ठे।’ ये सुनकर फोटोग्राफर को भी गुस्सा आ गया है। एक फोटोग्राफर ने पलटकर कपिल को जवाब दिया, ‘रिकॉर्ड हो गया सर, थैंक्यू सर’। पैपराज़ी को इस तरह बात करने की वजह से जहां एक तरफ कपिल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ लोग उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। जहां एक तरफ ट्रोलर उनके एटीट्यूड की अलोचना कर रहे हैं तो वहीं सपोर्ट उनकी प्राइवेसी में दखल देने के लिए फोटोग्राफर्स के खिलाफ ही अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं।