Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Who Ladki Hai Kahaan: पर्दे पर पहली बार साथ आएंगे तापसी पन्नू और ‘स्कैम 1992’ स्टार प्रतीक गांधी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस वक्त बॉलीवुड की सबसे बिज़ी एक्ट्रेस में से एक हैं। साल 2019 में तापसी की दो फिल्में रिलीज़ हुई थीं ‘सांड की आंख’ और ‘मिशन मंगल’। इसके बाद साल 2020 में तापसी की फिल्म ‘थप्पड़’ रिलीज़ हुई। उसके बाद कोरोना महामारी की वजह से थिएटर्स बंद हो गए और ज़ाहिर है एक्ट्रेस की कोई भी फिल्म रिलीज़ नहीं हो सकी। लेकिन अब तापसी बैक-टू-बैक चार फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। इसी बीच उनकी पांचवी फिल्म का भी ऐलान कर दिया गया है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि तापसी पन्नू निर्देशक अरशद सईद की फिल्म ‘वो लड़की है कहां’ में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी। उससे भी बड़ी न्यूज़ ये है कि इस फिल्म में तापसी के साथ प्रतीक गांधी बतौर लीड एक्टर नज़र आएंगे। प्रतीक पिछले साल सोनी लिव पर रिलीज हुई सीरीज़ ‘स्कैम 1992’ में नज़र आए थे। ‘स्कैम 1992’ ओटीटी प्लेटफॉर्म की मोस्ट फेमस और मोस्ट सेक्सेसफुल सीरीज़ में से एक है।

दोनों दिग्गज कलाकारों को पर्दे पर एक साथ देखना यकीनन फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाले है। क्योंकि तापसी तो बॉलीवुड के बेहतरीन एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं हीं, वहीं इस सीरीज़ के बाद प्रतीक गांधी की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है। उनकी सीरीज़ के डायलॉग्स और मीम्स सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। हालांकि ‘वो लड़की है कहां’ की कहानी क्या होगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस फिल्म को प्रोड्यूस सिद्धार्थ रॉय कपूर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इस फिल्म के अलावा तापसी निर्देशक विनिल मैथ्यू की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’, आकर्ष खुराना की फिल्म ‘रश्मी रॉकेट’, अक्षय भाटिया फिल्म ‘लूप लपेटा’ और राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘शाब्बाश मिट्ठू’ में नज़र आने वाली हैं। उम्मीद का जा रही है कि ये चारों ही फिल्म इसी साल रिलीज़ हो सकती हैं।