Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जम्मू में आयोजित सेना की भर्ती रैली के लिए 40 हजार ने कराया पंजीकरण

जम्मू,: पिछले साल कोरोना वायरस की महामारी शुरू होने के बाद जम्मू संभाग में सेना द्वारा आयोजित पहली भर्ती रैली में युवाओं का भारी उत्साह दिखा है और अबतक करीब 40 हजार युवा भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी से छह मार्च तक चलने वाली भर्ती रैली में सैनिकों की विभिन्न श्रेणी में सुंजवान सैन्य ठिकाने के एजिस ऑफ टाइगर डिविजन के तहत भर्ती हो रही है।

प्रवक्ता ने बताया, च्च्जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों के युवाओं के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई है। सेना भर्ती कार्यालय इस समय चल रही भर्ती रैली को सुचारु एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए शिवालिक ब्रिगेड, जम्मू संभाग के नागरिक प्रशासन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय कर रहा है। टाइगर डिविजन के जनरल कमांडिंग ऑफिसर (जीओसी) मेजर जनरल विजस बी नायर ने शनिवार को भर्ती रैली की समीक्षा की। प्रवक्ता ने बताया कि जीओसी को शिवालिक ब्रिगेड के कमांडर एवं जम्मू में भर्ती के निदेशक एपी सिंह ने सुरक्षा, धांधली रोकने एवं कोविड-19 से सुरक्षा को लेकर की गई व्यवस्था से अवगत कराया।

उन्होंने बताया,”भर्ती रैली को युवाओं से शानदान समर्थन मिला है और अबतक करीब 40 हजार उम्मीदवारों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का भर्ती के दौरान सभी उम्मीदवारों एवं कर्मियों द्वारा अनुपालन किया जा रहा है।”