Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

farmers protest: सिंघु बॉर्डर पर बुजुर्ग किसान की मौत, लापरवाही के चलते अस्‍पताल में चूहों ने कुतरा

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक सरकारी अस्पताल के शवगृह में चूहों ने 72 वर्षीय किसान के शव को कुतर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दिया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब राजेंद्र के परिवारवालों को बृहस्पतिवार सुबह शव के चेहरे और पैर पर जख्मों के निशान दिखे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे हैरान करने वाली घटना करार दिया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 73 साल में ऐसा दर्दनाक मंजर शायद कभी ना देखा हो। शहीद किसान के शव को चूहों ने कुतर दिया और भाजपा सरकार तमाशबीन बनी रही।

मामले की जांच के लिए बनाई गई तीन डॉक्टरों की एक टीम
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हृदयाघात से राजेंद्र की मौत हो गई थी और उनके शव को बुधवार रात शवगृह में रखा गया था। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र 4 दिन पहले ही सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन में गया था और जिसके बाद वहां पर उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। सोनीपत के प्रधान चिकित्सा अधिकारी जय भगवान ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसमें उप चिकित्सा अधीक्षक गिन्नी लांबा, संदीप लठवाल और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सुशील जैन शामिल हैं। जय भगवान ने बताया, तीन डॉक्टरों की एक टीम मामले की जांच कर रही है और वे देखेंगे कि किसकी तरफ से लापरवाही बरती गयी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम एक दिन के भीतर ही यह रिपोर्ट सौपेंगी। राजेंद्र सोनीपत के बैयानपुर गांव के निवासी थे।