Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरनभाजपा में होंगे शामिल, 21 फरवरी को केरल में लेंगे पार्टी की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी ने वीरवार को दावा किया कि  ‘‘मेट्रो मेन” ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होंगे।  भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने बताया कि श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड़ से पार्टी की ‘‘विजय यात्रा” शुरु होने के दौरान भगवा दल में शामिल होंगे। श्रीधरन को देश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में बदलाव का श्रेय दिया जाता है।

भाजपा ने दी जानकारी 
सुरेंद्रन ने संवाददाताओं को बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि ‘‘मेट्रो मेन”  की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। देश में विकास के प्रतीक के रूप में पहचाने जाने वाले और पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित  ई श्रीधरन ने यातायात के विकास की नई परिभाषा लिखी। उन्होंने दिल्ली मेट्रो को आसामान की बुलंदियों तक पहुंचाया और कोलकोता मेट्रो की संरचना में भी इनका याेगदान है।

श्रीधरन के नाम कई उपलब्धियां
मेट्रो जैसे क्रांतिकारी परिवहन माध्यम में उनके इन्हीं योगदानों की वजह से साल 2001 में उन्हें पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं विकास कार्यों में इनके योगदान को देखते हुए फ्रांस सरकार ने भी साल 2005 में इन्हें ‘Chavalier de la Legion d’honneur’ अवार्ड से सम्मानित किया था। इसके अलावा, अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैग्जीन भी इन्हें ‘एशिया का हीरो’ का टाइटल दिया था।