Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महाराष्ट्र, मप्र, झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल

नई दिल्ली। Weather Forecast Today: उत्तर भारत ठंड के प्रकोप से जरूर बाहर आ रहा है लेकिन कई जिलों में अभी भी सुबह की शुरुआत कोहरे से हो रही है। वहीं कई राज्यों में मौसम के शुष्क रहने के भी आसार हैं। वहीं झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर के बाद राजधानी रांची में बादल छाया और बारिश होने लगी। वहीं झारखंड के 2-3 जिलों में हल्के बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र, रांची ने यलो एलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर मौसम पर असर डालेगा। लिहाजा देश के कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 16-19 फरवरी के बीच विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 15 से -18 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है।

महाराष्‍ट्र में भी अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 फरवरी से 18 फरवरी के बीच महाराष्‍ट्र के ज्यादातर हिस्‍सों में बारिश हो सकती है। लिहाजा यहां के 15 जिलों में एहतियात के तौर पर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्‍य महाराष्‍ट्र के हिस्‍सों में भी बारिश हो सकती है।

हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, शिमला में बूंदाबांदी

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली है। प्रदेश में तीन दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान के मुताबिक राज्य के मध्यम और उच्च पर्वतीय भागों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, चंबा, किन्नौर, सिरमौर और सोलन के कुछ भागों में आज बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में 21 और 22 फरवरी को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। बाकि भागों में 22 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। शिमला में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम अचानक खराब हुआ और बूंदाबांदी शुरू हुई। वहीं रोहतांग दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे हैं। कांगड़ा के कई भागों में भी बारिश दर्ज की गई है।