Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर ने की सुसाइड, सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया था काम

नई दिल्ली। बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री से एक बुरी ख़बर आ रही है। नौजवान कलाकार संदीप नाहर ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस फ़िलहाल मामले की जांच कर रही है। संदीप ने यह क़दम उठाने से पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो और सुसाइड नोट पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने परेशानियों के चलते ख़ुद की जान लेने की बात कही। इस कथित सुसाइड नोट में नाहर ने कहा कि उनके इस कदम के लिए परिवार को ज़िम्मेदार ना ठहराया जाए।

मुंबई पुलिस के हवाले से एएनआई ने ख़बर दी कि नाहर का निधन मुंबई के गोरेगांव इलाक़े में स्थित उनके आवास पर सुसाइड की वजह से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज़ करके जांच शुरू कर दी है। बता दें, नाहर ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फ़िल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। वहीं, अक्षय कुमार संग वो केसरी में काम कर चुके थे।

संदीप नाहर के फेसबुक एकाउंट पर कुछ घंटे पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया है और इसके साथ रोमन हिंदी में लिखा हुआ एक लम्बा नोट भी है। नोट में लिखा है- अब जीने की इच्छा नहीं हो रही है। लाइफ़ में काफ़ी सुख-दुख देखे। हर प्रॉब्लम को फेस कियास, लेकिन आज मैं ट्रॉमा से गुज़र रहा हूं, वो बर्दाश्त क बाहर है। मैं जानता हूं, सुसाइड करना कायरता है। मुझे भी जीना था, लेकिन ऐसे जीने का भी क्या फायदा, जहां सुकून और सेल्फ़ रेस्पेक्ट ना हो। इस नोट में संदीप ने अपनी निजी ज़िंदगी की उलझनों का भी ज़िक्र किया है।

संदीप के फेसबुक पर लिखे सुसाइड नोट से पता चलता है कि उन्होंने मुंबई में कई सालों तक लम्बा संघर्ष किया, लेकिन हार नहीं मानी। संदीप ने लिखा कि मुंबई में कई सालों से हूं। बहुत बुरा टाइम भी देखा, लेकिन कभी टूटा नहीं। बाउंसर रहा। डबिंग की। जिम ट्रेनर रहा। एक रूम किचन में 6 लोग रहते हुए स्ट्रगल करते थे, लेकिन सुकून था। आज मैंने काफ़ी कुछ अचीव किया है।.संदीप का पूरा वीडियो आप नीचे सुन सकते हैं। उनकी पूरी पोस्ट फेसबुक एकाउंट पर पढ़ी जा सकती है। मुंबई पुलिस को आगे की कार्रवाई करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है।

संदीप के इंस्टाग्राम एकाउंट पर एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी की शूटिंग के दौरान की कई फोटो हैं, जिनमें वो सुशांत और दूसरे कलाकारों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। सुशांत का निधन भी पिछले साल 14 जून को हुआ था। उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर ही मिला था। शुरुआत में इसे आत्महत्या कहा गया। हालांकि, अभी इसकी सीबीआई जांच चल रही है।

संदीप के फेसबुक एकाउंट पर कई लोगों ने उनके निधन पर अफ़सोस जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, इंस्टाग्राम एकाउंट के ज़रिए भी संदीप को श्रद्धांजलि दी जा रही है। फ़िल्मों के अलावा संदीप विज्ञापनों में भी नज़र आते रहे हैं।