Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मिशन बंगाल: 22 फरवरी को PM मोदी की हुगली में रैली, तो 18 फरवरी को अमित शाह भी करेंगे दौरा

पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राजनीतिक पार्टियां काफी सक्रिय हो गई हैं। जहां ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने में इन दिनों जद्दोजहद कर रही हैं वहीं भाजपा बंगाल में कमल खिलाने में जुटी हुई है। बंगाल की कमान खुद गृह मंत्री अमित शाह संभाले हुए हैं। अमित शाह कई बार बंगाल दौरा कर चुके हैं और दावा कर चुके हैं कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह एक बार फिर से बंगाल के मैदान में उतरने वाले हैं।

पीएम मोदी 22 फरवरी को हुगली में रैली को संबोधित करेंगे और मेट्रो प्रोजेक्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं पीएम मोदी से पहले शाह बंगाल दौरे पर हैं। अमित शाह 18 फरवरी को भाजपा की पांचवी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि इससे पहले शाह ने 11 फरवरी को उत्तरी बंगाल के कूचबिहार से चौथी परिवर्तन रथ यात्रा को रवाना किया था। भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा की शुरुआत 6 फरवरी को हुई थी। पहली तीन रथ यात्रा को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाई थी।