Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमेरिका और ब्रिटेन से ज्यादा तेजी से हो रहा भारत में कोरोना का टीकाकरण, जानें- कौन सा राज्य है पहले स्थान पर

नई दिल्ली। भारत में टीकाकरण की रफ्तार अमेरिका और ब्रिटेन से ज्यादा तेज है। भारत में अब तक 70 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। भारत ने यह लक्ष्य 26 दिन में हासिल किया जबकि अमेरिका को 70 लाख टीके लगाने में 27 दिन और ब्रिटेन को 48 दिन लगे थे। यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 70,17,114 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें 57,05,228 स्वास्थ्य कर्मी और 13,11,886 फ्रंट लाइन वर्कर हैं। अब तक टीकाकरण के कुल 1,43,056 सत्र संपन्न हुए हैं।

बिहार में 79 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका

मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण के 26वें दिन, 10 फरवरी को देश में 8,308 सत्रों में कुल 4,04,349 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 94,890 स्वास्थ्य कर्मी और 3,10,459 फ्रंट लाइन वर्कर हैं। देश के 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 65 फीसद से ज्यादा टीकाकरण पूरा हो चुका है। बिहार में 79 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।

वहीं सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लक्ष्य का 40 फीसद ही टीकाकरण हो पाया है। सर्वाधिक खराब स्थिति पुडुचेरी की है। वहां मात17.5 फीसद लोगों को टीका लग पाया है।

देश में कम हो रहे कोरोना के नए मामले

वहीं, दूसीर ओर देश में कोरोना महामारी का असर लगातार कम हो रहा है। बीते 24 घंटों में देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई। हालांकि, इस दौरान संक्रमण के 12,923 नए मामले सामने आने से अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 1,08,71,294 हो गई। वहीं 108 और लोगों की मौत से कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,55,360 हो गया है।

बुधवार को लगभग सात लाख नमूनों की हुई जांच

इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में अब तक 20,40,23,840 नमूनों की जांच हो चुकी है। बुधवार को 6,99,185 नमूनों की जांच की गई।