Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुश्किल में हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR; पढ़िये- पूरा मामला

नई दिल्ली: हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं, उन्हें दिल्ली पुलिस के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दरअसल, सिंगर-डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा  (Delhi Police economic Offences Wing) ने धोखाधड़ी के एक मामले में FIR दर्ज की है। यह मामला किसकी शिकायत पर दर्ज किया गया है? इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने मीडिया को नहीं दी है। वहीं, इस FIR के बाद देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन सिंगर-डांसर सपना चौधरी को जल्द ही दिल्ली पुलिस के सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि इससे पहले 2019 में सपना चौधरी के भाई ने एक इवेंट्स ऑर्गेनाइजर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सपना चौधरी की बकाया राशि को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई थी। सपना चौधरी के भाई विकास चौधरी का कहना था कि वह पुलिस के पास इसलिए गए थे क्योंकि लुधियाना में एक शो के लिए इवेंट्स ऑर्गेनाइजर ने 8 लाख रुपये देने की बात की थी, लेकिन उसने सिर्फ 6 लाख रुपये ही दिए।

सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर के साथ लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ   कोर्ट मैरिज की थी। पिछले महीनों ने उन्होंने अपने पति और बच्चे के साथ बेहद सादे माहौल में शादी की सालगिरह का जश्न भी मनाया था। दरअसल, सपना चौधरी अपने साथी कलाकार वीर साहू से तकरीबन 5 साल से रिलेशनशिप में थीं, लेकिन इसकी खबर किसी को नहीं हुई। इसका खुलासा पिछले साल तब हुआ जब एक बेटा हुआ और फिर शादी का खुलासा भी किया।

यह भी जानें

  • सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं।
  • सपना चौधरी की बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी धमाकेदार दस्तक दे चुकी हैं और उन्होंने ‘नानू की जानू’, ‘भांगओवर’ और ‘वीरे की वेडिंग’ जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किया है। इनमें सपना के डांस की खूब तारीफ उनके फैन्स ने की थी।
  • 24 जनवरी, 2020 को सपना चौधरी और वीर साहू ने कोर्ट मैरिज की थी।
  • वीर साहू पेशे से गायक, संगीतकार, गीतकार और हरियाणवी एक्टर हैं।
  • वीर साहू बब्बू मान के नाम से लोकप्रिय हैं।
  • वर्ष 2016 में आए उनके म्यूजिक वीडियो ‘ठाडी बॉडी’ ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए। हालांकि, सपना की तुलना में वीर साहू की लोकप्रियता कम है।
  • सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में जिले में हुआ था। हालांकि, उनकी परवरिश दिल्ली में ही हुई है।
  • सपना का शुरुआती जीवन मुश्किलों भरा था। सपना के पिता के निजी कंपनी में काम करते थे। उनके घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। बेहद कम उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।
  • बुरे दौरान में सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत आर्केस्ट्रा के साथ की थी। इसके बाद धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां तय कीं।
  • घर का खर्चा चलाने के लिए उन्होंने डांस को अपना करियर बनाया। वह अब तक कई स्टेज शो कर चुकी हैं। सपना हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
  • सपना चौधरी के डांस को यूपी, बिहार,राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी पसंद किया जाता है।