Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रजिस्ट्रेशन 18 फरवरी से, पहली लिस्ट 20 मार्च को और कक्षाएं 1 अप्रैल से, नर्सरी दाखिले का शेड्यूल जारी

नई दिल्ली। दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2021 शेड्यूल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 18 फरवरी से शुरू होंगे और पैरेंट्स 4 मार्च 2021 तक पंजीकरण कर पाएंगे। वहीं, रजिस्ट्रेशन के बाद पहली एडमिशन लिस्ट 20 मार्च को जारी की जानी है। वहीं, पहली लिस्ट से रिक्त सीटों के लिए दूसरी एडमिशन लिस्ट 25 मार्च को जारी की जाएगी। राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया 31 मार्च 2021 तक पूरी कर ली जानी है। इसके बाद 1 अप्रैल 2021 नये शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षाओं का आयोजन किया जाना है।

पैरेंट्स के ध्यान देना चाहिए दिल्ली के निजी स्कूलों नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 4 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, केजी कक्षा के लिए 5 वर्ष और पहली कक्षा के लिए बच्चे की आयु 6 वर्ष से कम होनी चाहिए। इन तीनों की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 मार्च 2021 तक चलेगी है।

वहीं, इससे पहले, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा सभी सभी प्राइवेट अन-ऐडेड स्कूलों को अपने लोकेशन के जीपीएस कोर्ऑडिनेट्स और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) एवं दिव्यांग कोटे में उपलब्ध सीटों की संख्या की जानकारी निदेशालय को 15 फरवरी 2021 तक सबमिट करने के निर्देश दिये गये थे। स्कूलों के डाटा क्लेक्शन के बाद दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की उम्मीद की जा रही थी।

दूसरी तरफ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2 फरवरी को निजी स्कूलों प्रिंसिपल के साथ चर्चा के दौरान कहा था, “नर्सरी एडमिशन हम जल्द ही शुरू करेंगे। इस वर्ष महामारी के चलते प्रक्रिया शुरू करने में देरी हुई है।”