Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बजट सत्र में पीएम मोदी के बोलने के बाद लोकसभा में आज अपनी बात रखेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

नई दिल्ली। सोमवार को बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के भाषण पर पीएम मोदी ने कृषि कानूनों से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी कई कटाक्ष किए। सदन में पीएम मोदी के भाषण के बाद अब बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में अपनी बात रखने वाले हैं। बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलेंगे। राहुल गांधी बजट सत्र की बहस के दौरान कांग्रेस के हमले का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में सभी की नजरें सदन पर लगी हुई हैं।

बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में विभिन्न दलों के सदस्यों द्वारा भागीदारी की अनुमति देने के लिए लोकसभा सोमवार और मंगलवार को देर से शुरू हो रही है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए आरोप

वहीं, मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के विकास मॉडल से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की संख्या कम हो जाएगी और इससे देश को नुकसान होगा।

गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी की विकास सार्वजनिक उपक्रमों को आंकड़े एक से दसवें तक पहुंच गया है। जिसेस देश का नुकसान हुआ है और प्रधानमंत्री के करीबियों को लाभ हुआ है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी हर मोर्चे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते रहे हैं। चाहे वह बजट को लेकर हो या किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर हो, भारत-चीन सीमा तनाव का मुद्दा हो, वह लगातार सरकार से सवाल पूछते रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय बजट में सैनिकों की पेंशन कम करने और राष्ट्र के किसानों और युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया था।