Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ankita Lokhande की इस हरकत पर भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रोल

नई दिल्ली। टीवी सीरियल ‘​पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंड़े ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। अंकिता एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के चलते सुर्खियां बटोरतीं हैं। वहीं इसी बीच अंकिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ हैं। इस वीडियो में वह अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन को प्रपोज करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को पसंद नहीं आया।

दरअसल, वैलेंटाइन्स वीक चल रहा है और इस खास मौके पर अंकिता लोखंडे ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए प्रपोज किया है। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेेयर किया है। इस वीडियो में वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के फैमस गाने ‘मनवा लागे, लागे से सांवरे…’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं इस दौराना अंकिता के डांस मूव्स काफी खूबसूरत हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने विक्की जैन को प्रपोज किया है। उन्होंने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘किसी का तो होगा ही तू, क्यों न तुझे मैं ही जीतूं, विक्की जैन। हैप्पी प्रपोज डे।’ वहीं इस कैप्शन के अलावा अंकिता ने लाल रंग के गुलाब की इमोजी भी बनाई है।

बता दें कि अंकिता का इस तरह से विक्की जैन को प्रपोज करना सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को कतई पसंद नहीं आया। फैंस का कहना है कि अब वह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बिजी हो गईं हैं। वहीं अब अंकिता ने सुशांत की मौत के पीछे की वजह जानने की भी कोशिश बंद कर दी है। इस बात को लेकर फैंस अंकिता को ट्रोल कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह की पहली मुलाकात सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान हुई थी। इसी शो में काम करने के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद दोनों करीब छह साल तक रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और वो अलग हो गए।