Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नारी को सशक्त और मजबूत बनाने एकजुट हुई रामगढ़ की सैकड़ों क्षत्रिय महिलाएं

अखिल भारतीय क्षत्रीय महिला महा सभा के द्वारा मिलन समारोह का हुआ आयोजन

रामगढ़ : ए मेरे देश की नारी तू क्यों है इतनी बेचारी, तेरी शक्ति तेरी भक्ति तेरा हर एक रुप निराला, तू खुद को पहचान ना पाती, सारा जीवन यूं ही दूसरों के खिदमत में बिताती ।
तू ही है दुर्गा, तू ही है काली,तू खुद को पहचान
क्योंकि नारी ही शक्ति है, नारी ही है सम्मान है…
नारी गौरव है, अभिमान है
नारी ने ही ये रचा विधान है
,तू खुद को पहचान ए नारी तू खुद को पहचान ।

ऐसे ही शब्दों से महिलाओं को उत्साहित करने वाला एक नज़ारा रामगढ़ के बंजारी नगर स्थित नंदिनी सिंह के आवास पर आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम के मौके पर देखने को मिला । अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा निवर्तमान महिला अध्यक्ष पूनम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और अपनी शक्ति को पहचानने को लेकर एकजुट होने पर बल दिया गया ।

इस मौके पर मौजूद अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा निवर्तमान महिला अध्यक्ष पूनम सिंह, कस्तूरबा महिला कॉलेज की प्रोफेसर मधु सिंह सहित कई महिलाओं ने अपने अपने संबोधन से वहां मौजूद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की बात करते हुए मौजूद महिलाओं का हौसला बढ़ाया, उन लोगों ने बताया कि यहां हमारे एकजुट होने का मुख्य उद्देश्य है, संपूर्ण समाज की महिलाओं को एकजुट करते हुए दूसरे एक दूसरे हित का कार्य करना और संरक्षण प्रदान करना।

इस मिलन समारोह में महिलाओं ने एकजुट होकर जहां हर समुदाय और समाज की महिलाओं को कैसे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाया जाए इन सब मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया और जय भवानी का नारा नारा लगाते हुए एकजुट होकर नारीशक्ति को एकजुट करने का संकल्प लिया । महिलाओं ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई देते हुए आयोजक नंदिनी सिंह द्वारा बनवाए गए लजीज व्यंजनों का भी लुप्त उठाया और कई प्रकार के मनोरंजन से भरपूर खेल का भी आनंद लिया।

वही इस कार्यक्रम के अंत मे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्व संरक्षक स्वर्गीय हृदय नारायण सिंह की धर्मपत्नी के निधन की खबर पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा कर उनकी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया ।