Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

22 फरवरी को अंतिम बजट पेश करेगी योगी सरकार, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो सकती है बड़ी घोषणा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का अंतिम बजट 22 फरवरी को पेश किया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 18 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू होगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 22 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2021 -22 का बजट पेश करेंगे जो पूरी तरह से पेपरलेस और डिजिटल होगा। पिछले वित्तीय वर्ष का बजट करीब 5 लाख करोड़ का था इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस साल यह राशि ज्यादा होगी।

जानकारी मुताबिक बजट अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ज्यादा लोकलुभावन होने की आशा है, जिसमें महिलाओं, किसानों तथा युवाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है। संभावना है कि राज्य सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए किसी बड़ी योजना की घोषणा कर सकती है। सरकार विधायकों की निधि भी बहाल कर सकती है जिसे कोरोना काल में रोक दिया गया था। पिछले बजट में विधायक निधि को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया गया था।