Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उत्तराखंड में आई भारी तबाही से लोगों को बचाने वालों के लिए रिषभ पंत का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने कहा है कि वह अपनी मैच फीस उन लोगों के लिए डोनेट करेंगे, जिन्होंने सैकड़ों लोगों की जान इस आपदा से बचाई है। पंत ने ये भी कहा है कि वे अन्य लोगों से भी समर्थन की मांग करेंगे और उन जवानों की मदद करेंगे, जिन्होंने रविवार को चमोली में आई तबाही से सैकड़ों लोगों को बचाया है। पंत, जो वर्तमान में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेल रहे हैं, उन्होंने इस आपदा में जान गंवाने पर दुख व्यक्त किया।

रिषभ पंत ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “उत्तराखंड में जान गंवाने वालों के लिए गहरा दुख है। बचाव प्रयास करने वालों के लिए मैं मैच फीस का दान करना चाहूंगा और अधिक लोगों से मदद करने का आग्रह करूंगा।” रिषभ पंत मौजूदा टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय सरजमीं पर अपने पहले शतक से चूक गए। हालांकि, उन्होंने 91 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकालने का प्रयास किया। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए चेतेश्वर पुजारा (73) के साथ 119 रन की साझेदारी की।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा है, “उत्तराखंड में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के परिवारों के लिए मेरी हार्दिक संवेदना और प्रार्थना है। मुझे उम्मीद है कि बचाव अभियान चल रहा है जो मुसीबत में है उनकी मदद की जा रही है।” भारतीय क्रिकेटर को एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये मैच फीस के तौर पर मिलते हैं। ऐसे में 15 लाख रुपये की रकम को रिषभ पंत ने डोनेट करने का फैसला किया है। NDRF, ITBP और SDRF की ओर से लगातार बचाव कार्य किया जा रहा है। रेस्क्यू टीम ने दर्जनों लोगों को सुरक्षित निकाला है।

रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले के तपोवन-रेनी क्षेत्र में एक ग्लेशियर टूट गया, जिससे धौलीगंगा और अलकनंदा नदियों में बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई और घरों और पास के ऋषिगंगा बिजली परियोजना को नुकसान पहुंचा। आइटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल ने कहा, “यह संदेह है कि लगभग 100 श्रमिक साइट पर थे, जिसमें से 9-10 शव नदी से बरामद किए गए हैं।” बचाव कार्य को भी बंद करना पड़ा था, क्योंकि धौली गंगा में जल स्तर एकसाथ बढ़ गया था।