Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

26 January Delhi Violence: कनाडा से दीप सिद्धू की ‘गर्लफ्रेंड’ चला रही उसका फेसबुक अकाउंट

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर लाल किला में किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान उपद्रव करने में शामिल पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू गिरफ्तारी के बाद ही हिंसा से जुड़े राज सामने आ सकेंगे। वहीं, दीप सिद्धू को को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें दस दिनों से पंजाब समेत कई राज्यों में तलाश कर रही हैं, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। वहीं, क्राइम ब्रांच ने सुखदेव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। इसपर 50 हजार रुपये का इनाम था। वहीं, दीप सिद्धू समेत कई अन्य आरोपितों पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें से एक जुगराज सिंह भी है, जिसने 26 जनवरी को हिंसक किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले की प्राचीर पर तिरंगे के बगल में अन्य झंडा लगा दिया था।

दीप सिद्धू की महिला मित्र की हुई पहचान

दीप के मामले में पुलिस को पता चला है कि उसकी कनाडा की महिला मित्र कनाडा से ही फेसबुक अकाउंट चला रही है। उस महिला की भी पहचान कर ली गई है। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि दीप सिद्धू की महिला दोस्त दीप के वीडियो को फेसबुक पर अपलोड करती है। दीप जहां भी छिपा है वहां से वीडियो शूट कर वह महिला मित्र को भेज देता है।

दीप सिद्धू का सुराग बताने पर मिलेगा 1 लाख रुपये इनाम

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने गत तीन फरवरी को दीप सिद्धू, लाल किला पर केसरिया झंडा फहराने वाले जुगराज सिंह सहित आठ उपद्रवियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था। पंजाब के गैंगस्टर लक्खा सिधाना ने सिंघु बार्डर से शनिवार रात को फेसबुक लाइव किया था। इससे माना जा रहा है वह सिंघु बार्डर पर किसानों के बीच ही छिपा हुआ है। तीन फरवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। गुरजोत व गुरजंत, दीप सिद्धू के साथी हैं। दोनों 26 जनवरी को उसके साथ थे। इनके अलावा जगबीर सिंह, बूटा सिंह व इकबाल सिंह की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा था।

उपद्रवियों को नोटिस देने पीलीभीत और शाहजहांपुर गई क्राइम ब्रांच की टीम

लाल किले में उपद्रव में शामिल चार ट्रैक्टरों के मालिकों को नोटिस देने शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम पीलीभीत व शाहजहांपुर गई। पुलिस के मुताबिक एक ट्रैक्टर पीलीभीत के पूरनपुर घुंघचाई क्षेत्र में रहने वाले ग्रंथी के नाम पर पंजीकृत पाया गया। ट्रैक्टर मालिक शहबाजपुर गुरुद्वारे में ग्रंथी हैं। उनकी गैरमौजूदगी में वहां के एक सेवादार को पुलिस ने ग्रंथी के नाम का नोटिस सौंप दिया। उधर, शाहजहांपुर में भी तीन ट्रैक्टर मालिकों के घरों पर क्राइम ब्रांच ने नोटिस चस्पा दिए। पुलिस ने चमराबोझी गांव में अरशप्रीत सिंह, लक्ष्मीपुर में परमजीत सिंह, रामपुरकलां में जद¨वदर सिंह के घरों पर नोटिस चस्पा दिए। सभी को दस फरवरी तक जांच में शामिल होना है।