Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गत 5 सालों में असम में हुई 71 हजार शिक्षकों की नियुक्ति

गुवाहाटी। पिछले पांच सालों के दौरान असम (Assam) में 71 हजार शिक्षकों को नियुक्त किया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने बताया, ‘शिक्षा विभाग (education department) में मौजूद रिक्तियों को करीब-करीब भर लिया गया है। गुवाहाटी (Guwahati) में आयोजित एक इवेंट के दौरान उन्होंने बताया, ‘आज (शुक्रवार) हमने करीब 30 हजार शिक्षकों को नियुक्त किया है। हमने करीब-करीब सभी रिक्तियों को भर लिया है जो शिक्षा विभाग में था। पिछले 5 सालों में हमने 71 हजार शिक्षकों को नियुक्त कर लिया है।’

शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को ट्वीट में बताया, ‘इस तरह का असम में पहला मौका है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमने 29701 से अधिक नियुक्ति पत्र शिक्षकों व अन्य स्टाफ को को सौंपा। सभी योग्य शिक्षकों व स्टाफ को शुभकामनाएं। हम आपके योगदान को महत्व देंगे।’