Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

farmers protest: 6 फरवरी को किसानों का होने वाला चक्का जाम रद्द, अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

किसान यूनियनों ने शनिवार (6 फरवरी) को ‘चक्का जाम’ की घोषणा की थी लेेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। किसान अपने आंदोलन स्थलों के निकट क्षेत्रों में इंटरनेट प्रतिबंध, अधिकारियों द्वारा कथित उत्पीड़न और अन्य मुद्दों के खिलाफ 3 घंटे तक राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को अवरुद्ध कर अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे। किसानों के चक्का जाम को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हालांकि किसानों ने अब इसे रद्द कर दिया है।

शाह से मिले दिल्ली पुलिस आयुक्त
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूनियनों द्वारा आहूत चक्का जाम के पहले दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव के साथ गुरुवार को बैठक की। सूत्रों के मुताबिक श्रीवास्तव ने शनिवार को किसान यूनियनों द्वारा आहूत चक्का जाम के मद्देनजर उठाए गए एहतियाती कदम और शहर में सुरक्षा की स्थिति से केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल भी बैठक में मौजूद थे। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

अक्तूबर तक आंदोलन की धमकी
किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर वे तीनों कृषि कानून वापिस नहीं लेती है तो किसानों का आंदोलन अक्तूबर तक जाएगा। टिकैत ने कहा कि अब किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। टिकैत ने धमकी दी कि देशभर में 40 लाख ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।

बता दें कि किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर नवंबर के मध्य से ही डटे हुए हैं। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भी हुई थी और पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे। दिल्ली में एक ट्रैक्टर के पलटने से एक प्रदर्शनकारी की भी मौत हो गई थी। दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर और दिल्ली-हरियाणा सीमा पर टीकरी तथा सिंघू बॉर्डर पर किसान पिछले कई हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं।