Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने कहा- एलएसी लांघने की चीन की कोशिशों का दिया गया माकूल जवाब

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि चीन की सेना पिछले साल मई से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) लांघने की कई बार कोशिश कर चुकी है, लेकिन भारत ने उन्हें माकूल जवाब दिया है।

लोकसभा:

विदेश राज्य मंत्री ने कहा- मुद्दा सुलझाने के लिए दोनों पक्षों ने कमांडर स्तर की नौ दौर की वार्ता की

विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि इस तरह के उल्लंघन की कोशिशों से उत्पन्न मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष स्थापित सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से चर्चा में लगे हुए हैं। दोनों पक्षों ने वरिष्ठ कमांडर स्तर की नौ दौर की वार्ता की है और भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की भी छह बैठकें हुई हैं।

मुरलीधरन ने कहा- एलएसी का उल्लंघन करने को लेकर भारत ने चीन को दिया माकूल जवाब

मुरलीधरन ने कहा कि पिछले साल अप्रैल-मई से चीनी पक्ष ने पश्चिमी क्षेत्र में सीमावर्ती इलाकों और एलएसी के निकट सेना और हथियारों की तैनाती बढ़ा दी थी। मई के मध्य से चीनी पक्ष ने भारत-चीन सीमा क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र के कई इलाकों में एलएसी का उल्लंघन करने का प्रयास किया। इन प्रयासों का हमारी ओर से उचित जवाब दिया गया।

कानून मंत्री ने कहा- एकसाथ चुनाव कराने की समयसीमा तय नहीं

कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि देश में संसदीय चुनाव और विधानसभा चुनावों को एकसाथ कराने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। सदन में एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह भी बताया कि काíमक, लोक शिकायत, विधि और न्याय विभाग से संबंधित स्थायी समिति ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों को साथ कराने के मुद्दे का परीक्षण किया है और चुनाव आयोग समेत कई संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श भी किया है। जस्टिस (रिटायर्ड) बीएस चौहान की अध्यक्षता वाले विधि आयोग ने कुछ साल पहले यह सुझाव दिया था कि सरकारी धन की बचत के लिए लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एकसाथ कराया जाए।

राज्यसभा

12 राज्यों में रह रहे हैं अवैध रोहिंग्या आप्रवासी

सरकार ने राज्यसभा को बताया कि उत्तर प्रदेश, बंगाल और तमिलनाडु समेत 12 राज्यों में अवैध रोहिंग्या आप्रवासी रह रहे हैं। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित जवाब में बताया कि चूंकि ये अवैध आप्रवासी चोरी-छिपे बिना वैध यात्रा दस्तावेज के आ जाते हैं, इसलिए उनकी सही संख्या का मालूम नहीं है। उन्होंने बताया कि रोहिंग्या समेत अन्य अवैध आप्रवासियों की पहचान कर उनकी राष्ट्रीय सुनिश्चित कर उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है।