Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आईएमए ने केंद्र सरकार के आंकड़ों पर उठाए सवाल, कहा- देश में कोरोना से हुई 744 डॉक्टरों की मौत

नई दिल्‍ली। डॉक्टरों के राष्ट्रीय स्वैच्छिक संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association यानी IMA) ने बुधवार को कोरोना से मरने वाले चिकित्‍सकों की संख्या के बारे में केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी पर हैरानी जताई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association यानी IMA)के अध्यक्ष जेए जयलाल (JA Jayalal) ने कहा कि केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों में विरोधाभास है। देश में कोरोना से 744 डॉक्टरों की मौत हुई है।

दरअसल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि कोरोना से देश में 162 डॉक्टरों, 107 नर्सों और 44 आशा कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। चौबे ने यह भी बताया कि यह आंकड़े 22 जनवरी तक राज्यों से मिली सूचनाओं पर आधारित हैं। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से पूछा गया कि क्या मंत्रालय ने कोरोना से जान गंवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के बारे में भारतीय चिकित्सा संघ द्वारा दिए गए आंकड़ों पर संज्ञान लिया है।

सवाल में पूछा गया था कि क्या सरकार की ओर से इनके सत्यापन के लिए कोई प्रयास किए गए हैं। इस पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा था कि कोरोना से जान गंवाने वाले व्यक्ति के सत्यापन की जिम्मेदारी राज्य सरकार या केंद्र सरकार के संबद्ध प्राधिकारियों की है। कोविड से मौत का सत्‍यापन वह स्वास्थ्य संस्थान या संस्थान या कार्यालय करता है जहां पीड़ित काम करता था। इसके बाद संबद्ध प्राधिकारी उसे आगे बढ़ाते हैं। दावे को बीमा कंपनी के समक्ष पेश करते हैं

समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक चौबे को लिखे पत्र में आईएमए अध्यक्ष जेए जयलाल ने कहा कि केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों में विरोधाभास है। कोरोना की वजह से 744 डॉक्टरों की मौत हुई है। कोरोना जैसी महामारी के दौरान डॉक्टरों ने चिकित्सा पेशे की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं में राष्ट्र की सेवा करने का विकल्प चुना था। आईएमए अध्यक्ष ने सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए सरकारी उदासीनता की निंदा की। साथ ही कोरोना पीड़ितों के परिवारों के लिए मुआवजा देने में देरी का मसला भी उठाया।