Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

किसान आंदोलन से पंजाब में कराेड़ाें का काराेबार ठप, लुधियाना में होलसेल घटी, पेमेंट अटकी

लुधियाना। Farmers Protest: कोविड के बाद किसान आंदोलन का असर अब शहरों के बाजारों की चकाचौंध पर पड़ने लगा है। ऐसे में अब लुधियाना के होलसेल बाजारों में ग्राहकों की आमद कम हुई है। ग्रामीण इलाकों से खरीदारों की कमी दर्ज की जा रही है। आम दिनों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत कम लोग ही बाजारों में आ रहे हैं। इसके साथ ही बिक्री में 40 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। इसके चलते व्यापार संगठन किसानाें के आंदोलन के तत्काल हल निकाले जाने को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं।

कोविड और लाकडाउन से पंजाब में 60 हजार करोड़ रुपये का नुकसान

कारोबारियों का कहना है कि पहले ही कोविड और लाकडाउन से पंजाब में 60 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है। वहीं अब किसान आंदोलन से जहां दिल्ली सहित दूसरे राज्यों से कारोबारी हाेजरी सहित अन्य कारोबार के लिए नहीं आ रहे, वहीं ग्रामीण इलाकों से भी इन दिनों कम ही खरीदारी हो रही है। इससे पंजाब के व्यापारी वर्ग को भारी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही बाजार में पिछले एक महीने से कैश फ्लो की कमी है और पेमेंट्स भी समय पर नहीं मिल रही।

 लुधियाना में पंजाब के कई होलसेल बाजार
बात लुधियाना के बाजारों की करें तो यहां पंजाब भर से व्यापारी होलसेल खरीदारी के लिए आते हैं। इसमें हाेजरी, करियाणा, कैमिकल, साइकिल, मशीनरी, सिविंग मशीनरी, खानपान के उत्पाद प्रमुख है। इसके लिए घास मंडी, साबुन बाजार, लक्कड़ बाजार, केसरगंज मंडी, चौड़ा बाजार, दाल बाजार, घुमार मंडी, जवाहर नगर कैंप, गुडमंडी, अकाल मार्केट, गांधी नगर, सराफा बाजार, फील्डगंज सहित कई प्रमुख बाजार शामिल है। जहां पर इन दिनों ग्राहकों की आमद कम हो गई है।

 बाजारों के हालात बेहद खराब
पंजाब प्रदेशा व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि बाजारों के हालात इन दिनों बेहद खराब है। इसका मुख्य कारण कोविड के साथ साथ किसान आंदोलन का लंबा खिच जाना है। ग्रामीण इलाकों से खरीददारी के लिए आने वाले व्यापारी इन दिनों बेहद कम आ रहे हैं। सेल 40 फीसदी तक सिमट गई हैं। इसको लेकर सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए।