Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमेरिकी स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स के मिशन को बड़ा झटका, लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ रॉकेट

टेक्‍सास। अमेरिका के उद्यमी एलोम मस्‍क की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्‍पेसएक्‍स के बुलेट के आकार वाली स्‍टारशिप रॉकेट मंगलवार को लैंडिग के दौरान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इसे टेक्‍सास स्थित स्‍पेसएक्‍स की रॉकेट फैसिलिटी से लॉन्‍च किया गया था। इस हादसे से अमेर‍िकी स्‍पेस कंपनी को चांद और मंगल मिशन को एक बड़ा झटका लगा है। दो महीने के भीतर अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी को यह दूसरा बड़ा झटका है। दो महीने पूर्व स्‍टारशिप रॉकेट टेस्‍ट परीक्षण किया गया था, लेकिन यह परीक्षण भी नाकाम रहा था। परीक्षण के बाद रॉकेट में विस्‍फोट हो गया था। लॉन्चिंग के बाद लैंडिग की दौरान इसकी गति बढ़ गई थी। यह जमीन से टकराने के बाद आग के गोले में बदल गया।

स्‍टेनलेस स्‍टील का रॉकेट ने 10 किलोमीर की अपनी इच्छित ऊंचाई हासिल करने के बाद हादसे को प्राप्‍त हुआ। ऊड़ान के दौरान ऐसा लग रहा था कि सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन लैंडिग के समय रॉकेट खुद को सीधा करने में अक्षम रहा। इसके चलते उसमें विस्‍फोट हो गया। इस हादसे के बाद स्‍पेसएक्‍स से जुड़े जॉन इंसपुकर ने कहा कि हमें अभी लैंडिग की तकनीक पर थोड़ा काम करना है। स्पेसएक्स ने पिछले हफ्ते स्टारशिप लॉन्च करने की कोशिश की थी, लेकिन फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से उसको जरूरी मंजूरी नहीं मिल सकी थी। इसे लेकर मस्क ने ट्विटर पर पर अपनी नाराजगी जताई थी। बता दें कि अंतरिक्ष कंपनी मंग्रह ग्रह पर यात्रियों को ले जाने के लिए स्‍टारश‍िप विकसित कर रहा है।