Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Hrithik Roshan से जब अस्पताल के गेटकीपर ने की बदतमीजी, बेटों के सामने एक्टर ने कसकर लगाई फटकार

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। ऋतिक ने अपने करियर में अबतक न जानें कितनी हिट फिल्में दी हैं। वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसी बीच ऋतिक का एक वीडियो तेजी से वायलर हो रहा है। इस वीडियो में वह दोनों बेटों रिदान और रेहाना के साथ नजर हॉस्टिपटल के बाहर नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में ऋतिक रोशन अस्पताल के गेटकीपर को जमकर डांटते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, ऋतिक रोशन किसी वजह से अपने दोनों बेटों के साथ अस्पताल पहुंचे। वहीं जब वह अस्पताल के अंदर जाने लगे तो गेटकीपर ने उन्हें अस्पताल के गेट पर ही रोक देता है और उनसे बदतमीजी करने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस पर उन्हेें गुस्सा आ जाता है और वह गुस्से में गेटकीपर से कह रहे हैं- ‘अरे सर तो ऐसा बोलो ना…।’

ऋतिक रोशन का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Voompla ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक्टर के इस वीडियो को अबतक 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को लइक करने के साथ ही फैंस इस पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रेंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘फाइटर’ में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काम करती दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। वहीं ऋतिक मधु मंटेना की 3 डी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है कि इसमें ऋतिक राम नहीं रावण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। पहले खबरें थीं कि ऋतिक रोशन इस फिल्म में भगवान श्रीराम के किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण माता सीता का किरदार निभा रही हैं।