Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सांसदों के लिए जारी हुआ 24/7 हेल्पलाइन, लोग फोन कर मांगने लगे PM मोदी का मोबाइल नंबर

लोकसभा में बहस के दौरान सांसदों की मदद के लिए एक 24/7 हेल्पलाइन शुरू की गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि लोकसभा टीवी चैनल पर नंबर के कई बार फ्लैश होने के बाद कई लोगों ने इसे नोट कर लिया। इस नंबर पर सांसदों को फोन तो कम आ रहे हैं लेकिन आम लोगों की ज्यादा कॉल आ रही है। लोग इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोबाइल नंबर मांग रहे हैं। कई लोग पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं तो कई लोग उनसे मिलकर कुछ सुझाव देना चाहते हैं। हेल्पलाइन पर काम करने वाले लोगों का कहना है कि लोग उनसे बजट या लोकसभा में बहस से संबंधित मुद्दों के बारे में सवाल नहीं पूछ रहे हैं बल्कि वे पीएम मोदी का नंबर मांग रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर फोन ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे हैं। लोग उनसे प्रधानमंत्री मोदी का मोबाइल नंबर मांग रहे हैं तो एक शखस ने फोन कर प्रधानमंत्री के साथ अप्वाइनमेंट की इच्छा जताई और मिलने का समय मांगा। कई लोगों ने ययहा तक पूछा कि आम नागरिकों को कोरोना वैक्सीन कब मिलेगी। तो वहीं किसी ने किसान आंदोलन पर भी सवाल किया। बता दें कि बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह हेल्पलाइन शुरू की थी। इस हेल्पलाइन से सांसदों को डिबेट के लिए नोट्स और सामग्री मिल सकेगी। लोगों के अलावा सासंदों ने भी हेल्पलाइन पर फोन किया और डिबेट के लिए नोट्स मांगें। लोकसभी टीवी पर नंबर फ्लैश होते ही इसे कई लोगों ने नोट कर लिया।