Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

किसान आदोलन: दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, कई मेट्रो स्टेशन बंद

केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ किसान पिछले 68 दिनों से सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दरअसल किसानों ने 1 फरवरी बजट वाले दिन संसद के घेराव का ऐलान किया था, हालांकि किसानों ने बाद में इस मार्च को रद्द कर दिया। लेकिन गणंतत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च के नाम पर किसानों द्वारा की गई हिंसा को देखते हुए पुलिस को उन पर भरोसा नहीं है। इसी के चलते पुलिस को उन पर भरोसा नहीं है। दूसरी तरफ सिंघू बॉर्डर पर भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए दिल्ली में कई रास्तों पर बैरिकेडिंग काफी टाइट की गई है।

महाराजपुर से वैशाली तक लंबा जाम 
दिल्ली पुलिस ने महाराजपुर बॉर्डर को बंद कर दिया है और वहां पर भी बैरिकेड्स लगा दिए हैं जिसके कारण महाराजपुर से वैशाली तक लंबा जाम लगा हुआ है। गाजियाबाद के एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली पुलिस की तरफ से बॉर्डर बंद किए गए हैं। गाजियाबाद एसपी ने कहा कि  भोपुरा और ज्ञानी बॉर्डर से दिल्ली की तरफ से आ-जा सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम शर्मा और टिकरी बॉर्डर पर बने प्रवेश तथा निकास द्वारों को बंद कर दिया है।