Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कुलभूषण जाधव मामले में भारत ने पाक को लताड़ा, कहा- अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले का करे सम्मान

नई दिल्ली। पाकिस्तान में मौत की सजा पाए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पर अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले को लागू करने में विफल रहने के लिए भारत ने गुरुवार को इस्लामाबाद को जमकर लताड़ लगाई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ऐसा वातावरण बनाने में नाकाम रही है जिसमें जाधव के खिलाफ आरोपों को गंभीरता और प्रभावी तरीके से चुनौती दी जा सके। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले को सही अर्थो में लागू करने की जरूरत है जिसमें मामले से संबंधित सभी दस्तावेज और बिना शर्त, बिना रोक-टोक काउंसलर एक्सेस उपलब्ध कराना शामिल है।’ भारत जाधव के लिए भारतीय वकील की नियुक्ति की मांग कर रहा है।

उधर, इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हाफिज चौधरी ने कहा कि भारत को उसके काउंसलर एक्सेस के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले को लागू करने में सहयोग करना चाहिए। चौधरी ने कहा, ‘हम भारत का आह्वान करते हैं कि वह आगे आए और तीसरे काउंसलर एक्सेस के प्रस्ताव को स्वीकार करे और इस्लामाबाद हाई कोर्ट में मामले को आगे बढ़ने दे।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले ही दो बार भारत को काउंसलर एक्सेस उपलब्ध करा चुका है।