Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

‘मैं उसके साथ वो नहीं करना चाहती, जो उसने मेरे साथ किया’ शादी के 2 महीने बाद सना ख़ान ने क्यों लिखा ये पोस्ट?

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुकीं एक्ट्रेस सना ख़ान लंबे वक्त से चर्चा में हैं। सना ने इंडस्ट्री छोड़ने के बाद पिछले साल नवंबर में मुफ्ती अनस सईद से शाद कर ली थी। सना पूरी तरीके से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना चुकी हैं और अपनी शादीशुदा ज़िदगी में बहुत खुश हैं। लेकिन इन सारी ख़ुशियों के बीच कुछ है जो सना लगातार परेशान कर रहा है। सना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि इस वक्त उनका दिल बुरी तरह टूट चुका है। सना ने अपने पोस्ट में बताया है कि कुछ लोग उन्हें लेकर ऐसे नेगेटिव वीडियोज़ बना रहे हैं जिनसे उन्हें परेशानी हो रही है।

सना ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कुछ लोग लंबे समय से मुझे लेकर नेगेटिव वीडियो बना रहे हैं, और इन सब चीज़ों को देखकर मैंने बहुत सब्र से काम लिया। लेकिन हाल ही में किसी ने मेरे अतीत से जुड़ा एक वीडियो बनाया और उसमें कई सारी बकवास बातें कहीं। क्या आपको नहीं पता ये पाप है कि इंसान को उस बारे में फिर एहसास कराना जिसपर वो पहले है तौबा मांग चुका है। मेरा दिल इस वक्त बहुत टूट चुका है’।

इस पोस्ट के साथ सना ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं उस शख्स का नाम नहीं लेना चाहती क्योंकि मैं उसके साथ वो नहीं करना चाहती जो उसने मेरे साथ किया था, लेकिन ये बहुत खराब है। अगर किसी का समर्थन नहीं कर सकते तो शांत रहें। इस तरह की कठोर कमेंट कर के किसी को भी डिप्रेशन में मत भेजो। जिससे व्यक्ति अपने अतीत के बारे में फिर से दोषी महसूस करे। कुछ लोग ज़िदगी में आगे बढ़ जाते हैं, पर कुछ मेरे जैसे होते हैं जो सोचते हैं कि काश मैं उस वक्त में वापस जा पाते और चीज़ों को बदल पाते। कृप्या थोड़े अच्छे इंसान बनें और मेरे साथ लोगों को बदलने दें’