Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

CM योगी आज UP के 3.42 लाख लाभार्थियों को देंगे पीएम आवास योजना की किस्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 3.42 लाख से अधिक लाभार्थियों के अकाउंट में लगभग 2409 करोड़ की दूसरी और तीसरी किस्त ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही सीएम राज्य के 75 जिलों के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में सीएम के अलावा कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन और राज्यमंत्री महेश गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

गोरखपुर एनेक्सी सभागार में शाम 4 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश के 4 जिलों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। अकेले गोरखपुर में पीएम आवास योजना शहरी के लिए 2200 लाभार्थियों को चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री इनमें से करीब 150 लाभार्थियों के साथ संवाद भी स्थापित करेंगे।