Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राजस्थान के टोंक जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत, चार घायल

जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। चार लोग जख्मी भी हो गए है। जानकारी के अनुसार देर रात तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर और जीप के बीच टक्कर हुई है, जिसमें एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। वे सब मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। इस सड़क हादसे में चार लोग जख्मी भी हो गए है।

 

मालूम हो कि घायलों को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार  इस सड़क हादसे में मरने वाले लोगों में दो महिलाएं, दो बच्चे और चार पुरुष हैं। वे सब मध्यप्रदेश के रहने वाले थे।

 शामिल हैं। मालूम हो कि ये हादसा नेशनल हाईवे 52 पर पक्का बंधा इलाके में हुआ। इसमें गाड़ी सवार लोग फंसे रह गए, जिसकी वजह से हादसे में मौत हो गई। यह परिवार खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहा था।

 जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ लोगों की मौत हो गई। डीजीपी टोंक का कहना है  कि घायलों को जयपुर रैफर किया गया है। दोनों वाहनों के ड्राइवर फरार हैं।