Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ट्रैक्टर परेड हिंसा को RSS ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, अमन और शांति रखने की अपील की

नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने दिल्ली में मंगलवार को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुयी हिंसा की निंदा की और कहा कि लाल किले की ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना” उन लोगों का अपमान है जिन्होंने देश की आजादी के लिये अपना बलिदान दिया। ट्रैक्टर परेड के लिये निर्धारित मार्ग से हटते हुये आंदोलनकारी किसानों का एक हिस्सा लाल किले में घुस गया और महत्वपूर्ण इमारत के कुछ गुम्बदों पर झंडा लगा दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सभी देशवासियों से अपने राजनैतिक एवं वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठ कर प्राथमिकता के आधार पर अमन एवं शांति कायम करने की अपील की।

संघ के महासचिव सुरेश भैयाजी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘दिल्ली में गणतंत्र दिवस जैसे पावन मौके पर हिंसा और अशांति बेहद दुखद एवं निदंनीय है ।” उन्होंने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज के इतर झंडा फहराने को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई” बताया और कहा कि यह उन शहीदों का अपमान है जिन्होंने आजादी एवं देश की एकता के लिये अपने प्राणों की बलि दे दी ।”a